धनतेरस के दिन राशि के अनुसार करें खरीददारी होगा निश्चित लाभ

धनतेरस के दिन राशि के अनुसार करें खरीददारी होगा निश्चित लाभ

आज 2 नवंबर 2021 को धनतेरस का त्यौहार मनाया जा रहा है आज के दिन खरीदारी करने को शुभ माना जाता है आज खरीदारी का मुहूर्त 6:20 से लेकर 8:00 बज कर 12 मिनट तक का है |

राशियों के अनुसार खरीददारी की जाने वाली वस्तु निम्न प्रकार हैं-

मेष :


मेष राशि के जातकों का स्वामी ग्रह मंगल है। इस धनतेरस आपको पीतल या फिर इससे बनी कोई वस्तु की ख़रीदारी करनी चाहिए। इससे आपको स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होगा। साथ ही किसी भी प्रकार के धन हानि से भी आप सुरक्षित रह सकेंगे।

वृष :

वृष राशि के जातकों का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस धनतेरस वृष राशि के जातकों के लिए बिजली का कोई उपकरण या वाहन खरीदना शुभ साबित हो सकता है। आप इस पावन पर्व में अलमारी भी खरीद सकते हैं। इससे आपके जीवन में चल रही पारिवारिक समस्याएँ खत्म होगी और परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सौहार्द में वृद्धि होगी। 
 

धनतेरस पर इस समय पर खरीदें यह चीजें और बनाये यह प्रसाद होगा धन लाभ


मिथुन :

मिथुन राशि के जातकों का स्वामी ग्रह बुध है। इस धनतेरस आपको कांसे से बना कोई पात्र या कोई वस्तु खरीदनी चाहिए। इससे आपके संतान के जीवन में चल रही समस्याओं का अंत होगा और वह प्रगति की राह पर अग्रसर होगी।

कर्क :

कर्क राशि के जातकों का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। कर्क राशि के जातकों को धनतेरस में पीतल या फिर सोने से बनी कोई वस्तु खरीदनी चाहिए। इससे उनके जीवन में धन लाभ के योग बनेंगे और साथ ही रुके हुए कार्यों में तेजी आएगी।

सिंह :

सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के जातकों को धनतेरस के पावन पर्व पर कोई तांबा का पात्र खरीदकर उसमें जल भरकर अपने घर लाना चाहिए। इस कार्य से सिंह राशि के जातकों को न सिर्फ़स्वास्थ्य लाभ मिलेगा बल्कि उनकी संपत्ति में भी वृद्धि होगी।

कन्या :

कन्या राशि का स्वामी ग्रह बुध है। इस धनतेरस कन्या राशि के जातकों को बिजली का कोई उपकरण खरीदकर अपने घर लाना चाहिए। इससे आपके जीवन में चल रही आर्थिक तंगी का समाधान होगा।

तुला :

तुला राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशि के जातकों को इस वर्ष धनतेरस के मौके पर कांसे की कोई वस्तु खरीदने की सलाह दी जाती है। इससे तुला राशि के जातकों को पेशेवर और व्यावसायिक जीवन में तरक्की मिलेगी। साथ ही आर्थिक तौर पर भी आप मजबूत होंगे।

वृश्चिक :

वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों को इस धनतेरस चांदी खरीदने की सलाह दी जाती है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और साथ ही धन संबंधी समस्याओं से भी आपको छुटकारा मिल सकता है।

धनु :

धनु राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है। इस धनतेरस धनु राशि के जातकों को तांबे से बने किसी वस्तु को खरीदने की सलाह दी जाती है। इससे समाज में उनके नाम, सम्मान और यश में वृद्धि होगी।

मकर :

मकर राशि के जातकों का स्वामी ग्रह शनि है। मकर राशि के जातकों के लिए इस वर्ष धनतेरस पर कांसे की कोई वस्तु खरीदना उत्तम सिद्ध हो सकता है। इससे उनके जीवन में चल रही पारिवारिक समस्याओं का अंत होगा और परिवार में सुख, शांति व समृद्धि आएगी।

कुंभ :

कुंभ राशि के जातकों का स्वामी ग्रह शनि है। कुंभ राशि के जातकों को इस वर्ष धनतेरस पर चांदी का कोई पात्र खरीद कर उसमें जल भरकर घर लाने की सलाह दी जाती है। इससे न सिर्फ उन्हें मानसिक शांति मिलेगी बल्कि धन लाभ होने के भी योग बनेंगे।

मीन :

मीन राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है। इस राशि के जातकों को इस धनतेरस तांबे से बनी कोई वस्तु खरीदने की सलाह दी जाती है। इससे उन्हें उनके करियर में तरक्की मिलेगी। साथ ही साथ दाम्पत्य जीवन में चल रही कोई भी समस्या या बाधा का नाश होगा।
 

जानकारी स्रोत पंडित नितिन शुक्ला जी

Yourspost

You could also call this heading “Our philosophy” or “Our vision.” This is the place to talk about what drives you and your business and what’s unique about your process. What you write here should be something distinct and interesting about your business that sets it apart from others in the same industry.

Leave a Comment